॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा
वाणी 250
टेक: थारे बिन कौन सहाय करे साहेब निराकार गुरु बिन कौन पार करे
थारे बिन कौन सहाय करे साहेब निराकार गुरु बिन कौन पार करे (टेक) जल की बूँद गरभ में सींची बन्दे वहां क्यों कौल करार करे (१) सचांई कबूल करी गरभ कुंड में साहेब ने बन्दे पार करे (२) बाहर भये जब लगी त्रिष्णा मैं मैं कर हर दूर करे (३) साद भये तो क्या पदवी पावें जब तक हर की भगती ना करें (४) गुरु जीतूदास गाँव खरक में पाये बलदेव साधू हर दम आस करे (५) दोहा देख पराई कमाई बन्दे, हैरान ना हो। साहेब निराकार तुझे भी देगा, परेशान ना हो॥
॥ सत सही निराकार ॥