सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सर्बादा साद की बाणी

वाणी 212

टेक: मैं हाली बन्दे तेरा परमगुरु मैं हाली बन्दे तेरा

मैं हाली बन्दे तेरा परमगुरु मैं हाली बन्दे तेरा (टेक) देश हरियाणा में जन्म लिया है याद नगर तेरा डेरा (१) सुनि सुनि वृध शरण तेरी आये भौं जल करो नबेरा (२) मेहर करो भौं जल तें तारौ नहीं बहया जात है बेड़ा (३) अपने जन के फंदन काटो जन्म मरन का मिटै फैरा (४) शरण लई सांचे साहिब की कुल कुटम्भ नहीं मेरा (५) ये संसार जाल मकड़ी का मैं उलझा बहुत घोरा (६) सतगुरु साहेब मेहर करेगैं जब ही होये नबेरा (७) कथैः बिहारी दास दुवारे तेरे वन्दगी में जन्म-जन्म का हूं चेरा (८)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सर्बादा साद की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम