सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री बिहारी दास की बाणी

वाणी 146

टेक: राम भजो जुग लड़ने देय निराकार भजो जुग लड़ने देय

राम भजो जुग लड़ने देय निराकार भजो जुग लड़ने देय (टेक) हस्ती चाल चलो मंहमतां। कूत्ता भूसैः ताहि भूसन देय (१) दूनिया पूजै भैंरु और चाबर। जो पूजै ताहि पूजन देय (२) हंसा उड़ कै गये सरोवर। मैंडक बुगला नै चुगने देय (३) यह संसार झाड़ की लकड़ी। जो उलझै ताय उलझन देय (४) अपने साध सरन गह राखो। नर्क पड़ै जाय पड़ने देय (५) संकट काग करे नित उठ रौला। साद सुनो मत कानन दो (६) कर्त बिहारी दास द्वारे तेरे बन्दगी। जोति के सरुपी मोहे दर्शन देय (७)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री बिहारी दास की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम