सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री बिहारी दास की बाणी

वाणी 149

टेक: नाम के भरोसे अवनाशी में तो तेरे भजन कै भरोसै अबनाशी

नाम के भरोसे अवनाशी में तो तेरे भजन कै भरोसै अबनाशी (टेक) तीर्थ-बर्त कुछ नहीं जानत बेद पढ़यो न कांसी (१) तेरा जन तोही ने जानै जग जानत है हाँसी (२) तेरे नाम पै लई फकीरी जग में फिरू उदासी (३) जगत भरमना छोड़ बावरे कटै जन्म दुःख फाँसी (४) अब कै लज्जा राख मुरारी मत करुवावै जग में हाँसी (५) एक नाम ने मै निज कर सुमरु डार भरम की फांसी (६) कहत बिहारी दास द्वारे तेरे बन्दगी भगती करो नर सांची (७)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री बिहारी दास की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम