॥ सत सही निराकार ॥
श्री बिहारी दास की बाणी
वाणी 144
टेक: भजन ही का चाव मोहे तेरा सुमरण ही का चाव
भजन ही का चाव मोहे तेरा सुमरण ही का चाव (टेक) आदल का बासी गावै, जन तेरा कोई जानै ना सतभाय (१) कलजुग मैं प्रभु झूठ प्रगटया, बाबा पाप प्रगटया तेरे संत धरे कित पांव तेरे दास धरें कित पाँव (२) धन-धन हुई जी सकल मैं सारै प्रभु आप करोगे न्याव (३) समैः उनतालै चौंतरा चिनाया बाबा चारयों कुंटाँ ते भेंट मगाय ((४) तेरे साद साध मिल करे द्वारे बन्दगी सोच करें राणा राव (५) मित्र घटे जी महोब्बत टूटी, अब कुछ मरन दी खाय (६) कहत बिहारी दास द्वारे तेरे बन्दगी, पल-पल बार न लाय प्रभु मेरे छिन-छिन बार न लाय (७)
॥ सत सही निराकार ॥