॥ सत सही निराकार ॥
श्री बिहारी दास की बाणी
वाणी 150
टेक: क्यों न भजो अबनासी मेरे भूले मन क्यों न भजो अबिनासी
क्यों न भजो अबनासी मेरे भूले मन क्यों न भजो अबिनासी (टेक) जन्म-जन्म की चूक मिटेगी कटे जन्म दुःख फांसी (१) देना भी कहके नाटन लागे जम तें बुरे बिसवासी (२) काल घटा तेरे सिर पै डोले जम लिये फिरै तो की फाँसी (३) दिया-लिया तेरे संग चलेगा धरयां-ढ़क्यां की हो जा माट्टी (४) जब रे कंठ तेरा जम आये घेरे सैना से माल बतासी (५) धर्म राय तेरा लेखा मांगे, क्या लाया और क्या ले जासी (६) तांते से खम्ब गड़ेंगें लोहे के खैंच बंधेंगे खूनी पापी (७) कथै बिहारी दास द्वारे तेरे बन्दगी भक्ती करो नर सांची (८)
॥ सत सही निराकार ॥