॥ सत सही निराकार ॥
श्री बिहारी दास की बाणी
वाणी 143
टेक: दर्शन देखने का चाव, मोहे तेरे दर्शन ही का चाव
दर्शन देखने का चाव, मोहे तेरे दर्शन ही का चाव (टेक) जल की बूंद गर्भ में सीची वहाँ मोपै हुये सहाय (१) गर्भ कुंड में पालन किया वाही सोच गवाये (२) गर्भ कुण्ड तैं बाहर किया धरती पै टेका पाँव (३) नर देही सुमरन कूं दीनी तूं भूल्या नर बाहीर आय (४) औरन के मन योंही त्यों ही मेरे मन टूल रहया (५) अमर नगर मैं तेरे डगर साध की उल्टा देखा तेरा न्याव (६) कायर फिर-फिर उल्टे झौंके खूनी भये निहाल (७) यादि नगर इस सूद दुवारे वहां ही छटेगा तेरा न्याव (८) कहत बिहारी दास द्वारै तेरे बन्दगी मो जनको करो निहाल (९)
॥ सत सही निराकार ॥