सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री बिहारी दास की बाणी

वाणी 140

टेक: राम भरोसा राखि मन मैं साहिब भरोसा राखि रे निराकार का भरोसा राखि

राम भरोसा राखि मन मैं साहिब भरोसा राखि रे निराकार का भरोसा राखि (टेक) मनषा देह मेहर करि पाई, दया करि पाई, कृपा सूं पाई, अेसी मौल न आवै लाख (१) देखत ही खोड बिनस जायेगी, देखत ही काया बिनस जायेगी अमर रहै तेरी साखि (२) काहे ने भटके मन मेरे, कहि ने भरमै मन मेरे कलम धनी के हाथ (३) घड़ी-पलक का लेखा लेगा, दम-कदम का लेखा लेगा, कूट कपट मति भाखि (४) फूलवाड़ी तेरी फूल रही है देखो नजर पसार (५) भौं माया मति भरमै बिहारी दास साहेब के गुण भाखि अपने करता की करि आस (६)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री बिहारी दास की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम