वाणी 139
टेक: सांच सही निराकार, सांच सही तुम आये महाराज सांच सही
सांच सही निराकार, सांच सही तुम आये महाराज सांच सही (टेक) अगम-निगम-अवगत अगोचर बाणी ज्योति के सरुपी तेरा दशमा औतार (१) बेद कतेब दोऊ तें न्यारै त्रिभुवन धनी म्हारे होगा निस्तार (२) ब्रह्मा की रीत चलत ना अदली अपनी आप चलावन हार (३) निराकार की रीत चलो भाई साधो। ब्रह्मा बिष्णू न जाने तेरी सार (४) नोवीं कला गोपत मैं रहियाँ प्रगट खेले तेरा दशमा औतार (५) होगें प्रगट छिपै ना रहेंगे परचे मांगे यह संसार (६) प्रगट होकै खेलो साहेब निराकार, भरम रहा धनी यह संसार (७) तुम निराकार निरंजन साहिब प्रगट होये कै म्हारे कारज सार (८) सुनि-सुनि बिरध सरन तेरी आये दुखियां के म्हारे दुःख निवार (९) अपन्या की सोभ्या तुम ही ने म्हारे पर बेदन को पूछन हार (१०) सरन पड़या की लाज तुम ही ने म्हारे परमार्थ के पावन हार (११) करमा के बांधे छिटकाओ निरधारा के तुँ ही अधार (१२) राखो पैज धुर बचना की नहीं कंलकी तेरा दसमा औतार (१३) दल-दल घोड़े करो असवारी इस झूठ-कपट ने सू मार (१४) यादि नगर इस सूद्धि द्वारे निराकार खोले धर्म किवाड़ (१५) राखो लाज हरि मन्दिर की अब राखन की तेरी बार (१६) कह निरबाण दास निज केवल सुमरो तो पावै बे कुंठ द्वार (१७)