पहाड़े ६
(६.) सुमरौ बन्दे आप अपरना होगा प्रगट रहन छरना। सत छाड़ै मत होय दीवाना। जा सुमिरै तेरे पाप कटेंगे निरभय होय जस गावो बंदे निरभय होय जस गावे जी। (१) सुमरो बन्दे नाम निरजन राई। जाय सुमरे दुख दलिद्दर जाई। एक मन होय भंजू साहिब ने भौ सागर पार उतारे। भुलै न राह बतावे जी (२) राम जी ने जन्म लिया जब नारद आया। कुरड़ी रेड़ कुबारे जाया। मातंगी के दूध पिलाया। सौ औगुन नारद के बांधे। बांधे करम सवाये जी (३) कहो बन्दे साहेब के उपकारा किस विध लिए राम दस मैं औतारा। आवत ही मेटी सब कारा। ब्रह्मा बिसनू महेशर भूले, भूलि रहा जग सारा जी (४) था नैं हिन्दू हिन्दू तुर्क अजहूँ नहीं जाने। रूप मलेछी लीले बानैं नारद बांध सम्भल मैं आन्या हरि मन्दर। मसित उसारी देवों का देव कहाया। पीरौं का पीर कहाया जी (५) तुर्क के रूप मिले तुभ राई। सम्भल चारू वेद उठाये। दीन दुनी का लेखा लेगा परलौ तीन बतावै काजी पर लौ तीन बतावै जी (६) काजी परकौं होंगी ल्यूंगा राखी पांचौं बेद भरैंगे साखी सुदा घरा मातंगी नै राखे अमृत भेंट लिये सुख मानै दूंगा दीन बताय। अपनों ने दूंगा राह बताय जी (७) दासा कारन साहिब आये भगत जना नै दरस दिखाये। लीला रंग और पूरा ताजी जिस चढ़ आये आप खुदा जी। काजी के रूप मिले तुम साहिब दसो हदी स पड़े हरि आगै। नौते ले हि छुड़ाय दसमा नौते लेय छुटाय जी (८) रामजी काला पुरखा पुरुष बनाया ऐसा रूप अनूप धारा, ऐसा मेल मिलाया तूं साहिब घट अन्दर जोति जगाई घट घट मैं रहै, समाय जी। (९) तेरे दसमा औतार पढ़ै चित लाय बाढ़ै धर्म पाप छौ जाय। पढ़ते सुनते पार लगाये धारा पास बसो तुम राय उत्तर दिसा बिरखोती बहे तीन लोक जस तेरे कहे। पच्छम बड़ा मुकाम तेरा। संभल लिखा नाम जी (१०) सूंघ्या संगत रहा मिलाई रूप राय घर प्रगट आये हरि जन अमृत सीतल पाये। श्री नाम जाप जपो मन बौरा, जाय भजो तिन सब कुछ किया जी (११) पहले मारि लई जुहारी, किस पै किस पै गई पुकारी बिसनू बांध लई नौ नारी औधू राज कमाया तैं औधू राज कमाया जी (१२) दूजी मार लई जै कारी रामै राम कहैं कल सारी। ब्रह्मा बिसनू दोऊ मत हारी, तीरथ बरत फिरै मन खोये राम का अन्त न पाया पूरे का अन्त न पाया जी (१३) तीजै मारि लिये परनामा। आपै आप मियां तेरी स्यामा सब घट प्रगट तेरा नामा सूद घरां दसमें पग धारा। कलजुग सही सुनावै। साहिब मेरा कलजुग सही सुनावै जी (१४) काला मारि लिया बहुखानै। सिर दीखे डिंगर ज्यूं दाना करि समराई बल करि मारया गिडदी खाता आया, दाना गिडदी खाता आयाजी (१५) तें कोयल रानी का राज डिगाया, मोहड़े चौथे राज चिनाया, तुर्क भया जब उलटी पूछी भूषन लिये छिनाय। ठाडा ले दस्तूर मंगाय जी (१६) हालीराम पिछाना नाहीं कूवे खालर सब छिटकाये। अरसदीन तें पानी दिया। नारी किणा फुरमाई मेरे साहब स्याबढ़ किन फुरमाई जी (१७) नंगरी नंगरी बांधे राजा बलि राजा के सोधे काजा। झूठी करनी चोर ज्यूं बंधे। गोबर चोबर दोनू पूजे, खलक फिरै से अंधी निराकार खलक फिरै से अंधी जी। (१८) गोबर ले गारे में चिनियाँ, चौबर के दो तोड़ूं नलियाँ। कुसल कहा ते कहावै, मेरे साहिब तेरे चरनों में लछमी बासा देय जिसी ने पावै निराकार दे जिसी न पावेजी (१९) समय अठतीसै किलक पछाडया, हरिजन कृपा हाडी डारया। ब्रिह्मा बिसनू महेसर भूले रहा जग सारा। निराकार भूल रहा जग सारा जी (२०) एक उन ताले राजा होई। ता कौ मरम लखै न कोई। कार बार सब पछली मारै कर करि लीला बाना। निराकार धीर धीर लीला बाणा जी (२१) निराकार कलजुग सेती ना है राजी। झूठी मारि उठावे बाजी। नारद पूत पाखंडी जाया दर साहेब के सांच न आया अपना भर्म गवांवे क्यूं भूल्या भर्म गंवावे जी (२२) झूठा ब्राहमन करै बिसासू वाका शिष्य न होवे दासूं॥ आदि नगर राम दस में आये मारे कार सवाई। निराकार मारै कार सवाई जी (२३) तेरी अगम अगोचर बोले बानी न्याय करै ज्यों दूध और पानी (२४) प्रगट खेले अलख बिनानी। ब्रह्मा बिसनू अजहूँ नहीं जानी धोरै कागज वेद पुरानी। तीन लोक जल थल के दाता प्रगट निसान धुरा वो तुम आपा सही सुनाया जी (२५) आपा तें र बताये निराकार आपै बांधे पुन्य और पापे, मुल्ला नूर बिना यक अटके एके कारसवाये दसमें मारे कार सवाये जी (२६) देखो बन्दे साहेब की रे बडाई। जिन सात बरस देवी पर भेंट मंगाई ब्रह्मा बिसनू महेसर दाई गुगा पीर मिले जन मेदा, सईद चरना मैं लिपटाया। तेरे चरणों में लिपटाये जी (२७) भूतन पैं ते ऊन कताई। ज्ञासी आनि कर ल्यो चढ़ाई। आदि नगर इस सूद द्वारे आपा रहे छिपाई जी (२८) सैयां तेरी कथनी कथी न जाईं। धन तू साहेब धन तेरी माई देह धरी संसार दिखाई, अगम अगोचर अलख अबनाशी, तेरी गति वरनी न जाई। निराकार या गत बरनी न जाय जी (२९) चतर सूद की सुन अरदासें जहाँ तुम सुमरया तहाँ तुम पासे। लै कै भेंट सही तुम सांचे तेरे चरनों में मेरा मन पतियाया घट अन्दर जोती जगाई। घट घट मैं रहा समाय निराकार सब घट रहा समाय जी (३०)