सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री पहाड़े

पहाड़े ४

(४.) एको एक कहे सब कोई, एक मर्द की करनी न होई (१) कहा भया जे घट मैं गाया, कहा भया जे तन मल नहाया (२) कहा भया जे दास कहाया। विन करनी दर सांच न आया (३) अपनै स्वार्थ बांधे पोथा। खान पीवन का करा असोथा (४) निराकार साहेब कहा नहीं मानैं सुना नहीं मानैं। उलट धरे दसमें दीवानै (५) दसमें दस्त बाजे नीसाना, नौ रीताँ नै नाहीं जान्या (६) नौ रीतों का उघाड़ै पाजा, ब्रह्मा तें समरै नहीं काजा (७) नौ ग्रहन ते हुवा न्यारा, फिर फिर पूजें पछली कारा (८) झूठी बाजी मारि हटावै निहचल रीत दसवै गुण गावै (९) करि अभिमान फिरै जीव अंधा, ब्रह्मा घाल रहा गलफंदा (१०) देखा देखी घाले माला, वाहर धौवै भीतर काला (११) दसमैं के गुन गावै दयाला। बिना करनी कर तोता पाला (१२) तोते के ज्यूं रहा पढ़ाई फिर फिर भागै कलकै राई (१३) एक कली का खोज न पाया, बिन करनी क्यों दास कहाया (१४) मन में दास कहै सब कोई। कथनी कथै हरि की करनी न होई (१५) साहेब सब अन्तर की पावे। जैसा कर्म तैसा भुगतावै (१६) मैं मेरी कर जीव गर्भाया लीले बाने छड़िया आया (१७) दासों सांच रहा पुकारै सिर पर काल जीवनादिन चारे (१८) पांचों बेद भरैगे साखी सूद घरा मातंगी नैं राखे (१९) गुरु पींरा ने दो धन कारा जिनने बताया म्हारा सिर जन हारा (२०) सिरजन हार की लागोगे आसा। जो काटै करमों की फांसा (२१) राम मिलै मेरा संसा भाग्या रंग चढ़ै जिय पारस लागै (२२) चतर सूद राम के गुन गावै। गुरु बचनों ते केवल पावै (२३) चत सूद राम के गुन गावै। जो गावे साहेब आप बतावै (२४)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री पहाड़े की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम