सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री पहाड़े

पहाड़े १

(१) ज्योति स्वरूप जो अलख अपार, याद मूल तेरा नगर झंझार (१) समय सताइस सो उपकार मिटे जुहारी सब संसार (२) पूरनमासी आज त्योहार, राम राम कहे सब संसार, बाजे मन्दर वीना ताल, लीला देखेंगे गोपाल (३) देखें, ब्रह्मा देखें इन्द्र देखे सरद रात पूनम का चन्दर (४) उत्तर दिशा बिरखोती बहे जाके निकट महादेव रहे (५) बारा कुंड जहाँ देव स्थान पीवे सुरा न लेते दान (६) माथे तिलक धरा ढंगीरा राम राम नहचल पढ़ै निर्वाण (७) दल दल घोड़ा जमीं असमान रोके रोजे पढ़े कुरान (८) सो नौ रूपा जाना नाहीं छोडया आन तिहाई माही (९) जानत नहीं पंडित सार लक्ष्मी ले जायेगी किस राह (१०) बरसै करसी अगन जूं पड़े जो तगयाँ जोत हड़े (११) जो तांबे की वसुधा करें दूना चौपा बहुत भरे (१२) फाटे वस्त्र बदन मलीन धर्म छुटेगा कायाछीन (३) ग्रेही अन्दर करेंगे पुकार जहाँ का भेद न जाने सार (१४) कलजुग माहीं करेंगे राज न व्याही न तिथि काज (१५) कलजुग में बरसेंगे मेघ, हाली भीजेंगे आधी देह। (१६) कोट सिंहासन जहाँन में अनहद बाजा बरश सके नहीं किसी को ताजा (१७) समय छतीस सौ लाई पूजा राम बिन कोई देव नाही दूजा (१८) राम जी जन प्रगट कहें आदि राम प्रेमी के घर रहें।

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री पहाड़े की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम