सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री पहाड़े

पहाड़े ५

(५.) जोती सरूपी अलख जी अपारा। अमृत नाम तेरा जपूं सवारा (१) पिछली दूर करि सव कारा अन्तर भेद नहीं कुछ राखे भूलै ने समझावै निराकार चूकों ने समझावै जी (२) जोत सरूपी लखा अपारा देही देखि भूला जग सारा। यादि नगर मैं लीये औतारा। सूदि घरां दसमा औतारा। कलजुग सांच सुनाया तें दसमैं सही सुनाया जी (३) दसमैं रूप किया मेरे मींया भेली लई और पानी दिया। जीमीं असमान मेला किया। बिच बिच खेल करै मेरा साहिब। खेती और किसान सब जग खाय खाय जपो सियानी जी (४) न्हाँ यें और धोवें दास कहावैं। आपा छांपैरू और छपावैं विन करनी वे क्यौं र पुवावैं। धुरजालिम जब लेखा लेगा हुकम करैगा कैसा बन्दे ज्वाब करैगा कैसा जी (५) माला धाल कहावै दासा साहेब सेती करें बिसासा। पूजै पत्थर लग्गै आसा तीरथ बरत फिरै मन खोये। राम का अन्त न पाया निराकार का भेद न पाया जी (६) देखी माया जी गर्भाया, साहिब सैती बैर बिसाया। लख चौरासी में भरमाया। जमा घाट दरवाजै रोके अब क्या होय सिर मारें जीवड़े अब क्या होय पछताया जी (७) दसमां रूप किया मेरे मियां सुकर अकास बरस दिन किया। करिलै कर्म महीनै तेरे पूरी चेढ़े दुवारे तेरे निराकार पौली चढ़ैं दुवारैं जी (८) तु तौ तुरक हुआ था तुही मानी नांहि बेदौं की दोही। आपा तैं रे बताये। आपे दूरि करे म्हारे तिलक अरु छापे। काजी बाहमन दो कौन बिचारे किलंक मार के काज संवारै। राज करो दसमें औतारे। जमीं असमान पाताल सवा ये लेकै पाट मंडल पहराये। आपनडा घर छोड़ नाहिं लेगा भेंट मगांय, ठाडा लै दस्तूर मंगाय जी (९) आपै करता आपै देवा झूठी मारि उठावै खेवा, निश्चय रीत चरनों मैं सेवा। इस दर मन्दर आये जोती लिया उजियारा। तेरी जोति लिया उजियारा जी (१०) या झूठी खलक फिरै से अंधी ब्रह्मा बिसनू और कर्मा फंदी सुन-सुन बेद पड़े जम फंदी, अवगत की गति नहीं पिछाणी अलख निरंजन तेरी बानी। अलख साहेब तेरी बानी जी। झूठा बाहमन आन पुजावे। अड़े अड़े कर्म सबै चहरावै, सांच कहूँ म्हारा मन न पतियावे। तीरथ बरत नदी और नाले इन का बरत निभावे। निराकार वे इनका बरत निभावें जी। बालक रूपी धोले केसा आये राम निरंजन भेसा बांध करम दिये उपदेसा बिन तेल अरु जोती अरु बाती जोति लिया उजियाला जग में जोति लीया उजियाला जी (११) उस का काला मुंह करि आदि मुकामा सब घट राम सुनाया काना दासो अभय पदमांग्या दाना। श्री नाम जाप जपो मन बोरे उसै भजौ जिन सब कुछ कीया जी (१२) तेरी जग मग जोति छतर थर्राई, सूघां संगत रहा मिलाई। रूप राय घर प्रगट आये। अन्तर नाहीं जान्या राम और दासै अंतर नाही जानैं जी (१३) लोहा काठ संग में तिरियाँ राम दास दोऊ कारज सरिया। भगति हेत चरनों चित राखे, राखि लिया सुमेर परवत राख लिया सुमेर जी (१४) दासी जनम जनम तेरी सेवा मुख से बोले अमृत मेवा। सीतल सहज रहे नित चरना और तरिया (त्रीया) ना कोई। ऐसी और दासी ना कोई जी (१५) ये फरजंद मियां के पाये माथे तिलक और छतर छतर दुराये, तीन लोक का राज कमायै। ब्रह्मा बिसनू कौन बिचारै। खलक पुजैगी आय चारू चक्क नवैगै आय जी (१६) कहै राम जी अलख बिनानी अगम बात तेरी अगोचर बानी। जो पावे दसमें की माला। चतर सूद घट हुआ उजाला आपा आय बतायो मेरे साहिब आपा सही सुनाया जी (१७) सत सही निराकार (५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री पहाड़े की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम