पहाड़े ३
(३.) आवत ही ब्रह्मा बहो लाया, बहु विस्तार दिखाई माया (१) ब्रह्मा बिसनू दोऊ अंगरीठा, दसमें हाथ धनी के टीका (२) महाराज ने महाजन जानै, कोरे पात्रे पानी आनै (३) नाम महाजन करम चिंडाला बाहर धोवे भीतर काला (४) धोवे धावें पीवें पाना उन साहिब का मर्म न जान्या (५) लोका बैठा बाल बढ़ावै। अपना जीव आपै तर सावै (६) लौका सोई धनी लौ लावै, सुमरन करे और सोता जागै (७) ऐसा लोक करै जन कोई, बहुर वाकी आवागमन न होई (८) आया ब्रह्मा भगति सियाना। घर घर मूरती धीर धरि थाना (९) घर घर तो है लाई पूजा, राम नहीं यह पत्थर पूजा (१०) पत्थर आनि ढुकाये खाती देवा घडियन लागे चढ़िकै छाती (११) घड़ी न लागै आंखि अरु काना। औधुरे चिर चिर करे बिराना (१३) घड़ि मड़ि कै जब किया साजा, ताकै आगै बाजै बाजा, नाचै कूदै तौड़े ताणा, वै तो सांकत उन कै माला (१४) नाच कूद बजावें तूरा, बैठा गूंगा नाचै सूरा (१५) जै गुरु ने सिख बैठा पूजै, आगा पीछा कुछ ना सूझें (१६) धरै कढ़ाई करें सुहाला, जिन के हाथ जनम नहीं काला (१७) पद्रहवें दिन मूंड मुडावें, तुलसी के ढिग बैठे गावैं (१८) कब या तुलसा चूड गुंदा, वै कब या नैं ठाकुर ब्याहन आवै (१९) बिन बर बरात चली जनेता दोनूं मुंडिया फिरै अचेता (२०) वाके बेटी न वाकै बेटा वा समधी सुकै सैं लाग्या लपेटा (२१) सुनी तुलसा नैं ढांडा खाई। राम घरा कभी ब्याही न आई (२२) लख चौरासी जिन ने उपाई (२३) झोली के भीतर कहाँ समाई (२४) तीन लोके मैं रहा समाई, उसने कौन उठावे भाई (२५) बिसनू था बिसनू बिसारा। संतन के मुख राम कहाया, (२६) आप खायँ और उसे दिखावैं, कहो ले राम पै केर चढ़ावै (२७) अगम अगोचर अलख अपारा। ब्रह्मा के जाने तेरी सारा (२८) अगम अगोचर अलख अभेवा। ब्रह्मा के जाने तेरी सेवा (२९) काहै कूं जोगी कान फड़ावै, मड़ी मसानी नी भूत जगावै (३०) रूख वृक्ष जोगी का बासा, माया में जोगी फिरे उदासा (३१) जोगी सोई जो जुगत पिछाने, बाहिर जाता भीतर आने (३२) जोग जुगत में रहा समाई वा जोगी जम काल न खाई (३३) ऐसा जोग करे जो कोई, बहुर वाकी आवागमन न होई (३४) मुंडिया सोई सुन मंडल में रहे तोहू नाम धनी का लहै (३५) ऐसा मुंडन करेगा सोई बहुर वाकी आवागमन न होई (३६) ग्रेही सोई जो ग्रेह बिचारें थोड़ी बहुत रीत न हारै (३७) ग्रेही दाता न्योंत जिमावै भक्ति मुक्त दोनूं फल पावै (३८) ऐसा ग्रेही होगा सोई जाके दरस परम सुख होई (३९) राम भजैं न ससंशा भागै रंग चढ़े जी नै पारस लागै (४०) बेद पुरान में सांच पुकारे, झूठै की ज्यूं संगत हारै (४१) चतर सूद राम के गुन गावै। गुरु बचना तें केवल पावै (४२) चतर सूद प्रभू के गुन गावै। तौ गावै साहिब आप बतावै (४३) सत सही निराकार (३)