॥ सत सही निराकार ॥
दोपहर की बाणी (रसोई)
वाणी 76
टेक: जो कुछ करे सो तू करता, जो तू कुछ करे सो करता जी
जो कुछ करे सो तू करता, जो तू कुछ करे सो करता जी (टेक) छिया बूंद से छवि कर देता पानी से पैदा करता (१) नख सिख जोड़ के बदे बनाये नर नारायण देह धरता (२) अंध कूप में बासा मेरा कर जोड़े बन्दगी करता (३) अब के काढ़ो साहेब मेरे अब के वक्सो मेरे साहेब तेरी बंदगी मैं कर्त्ता (४) भाई बन्द और कुटम्भ कबीला मेरी मेरी तू करता (५) यहाँ न है कुछ मेरी तेरी झूठे धंधे में फँस मरता (६) सुजान दास द्वारे दान मांगे दान दरस का दो करता (७) तुरती जन गरीब तुम्हारा जो कुछ कलम लिखी, लिखी म्हारे कर्त्ता (८)
॥ सत सही निराकार ॥