वाणी 74
टेक: क्या न करे करतार हमारा तू क्या न करेगा धनी हमारा कुछ भली करोगे जी
क्या न करे करतार हमारा तू क्या न करेगा धनी हमारा कुछ भली करोगे जी (टेक) देह धरी राम दस में आये तेरा याद लें नगर प्रगट डेरा (१) तीनूं लोक सकल के दाता तेरी गति महमा बरनू बारम्बारा (२) तीनों लोक जल थल के दाता साहेब सब ने रिजक पुरावन हारा (३) ते सतयुग, त्रेता, द्वापुर धारे अब कलयुग रूप मलेछी धारा (४) जैसे धन्ना, ध्रुव, प्रहलाद उभारा अब दसमें दरशन की बारा (५) अपने जान जुगे जुग तारे हम को बड़ा भरोसा थारा (६) अपने जन सदा निस्तारे बिन करनी जीव डरा म्हारा (७) सुन सुन बिरद शरन तेरी आये सुनो गरीब जीवन वृद्ध सो थारा (८) कर जोड़े बन्दा करै बन्दगी दयाल दास फरजंद तुम्हारा (९)