॥ सत सही निराकार ॥
दोपहर की बाणी (रसोई)
वाणी 73
टेक: अब र मिलो राजा राम सनेही अब र मिलो साहेब राम सनेही जी
अब र मिलो राजा राम सनेही अब र मिलो साहेब राम सनेही जी (टेक) थारे जी मिले ते सदा सुख उपजै महा सुख उपजे सीतल भई म्हारी देही जी (१) ठाडा सा पंथ निहार मेरे स्वामी, कब मिलोगे अन्तरयामी जी (२) ज्यूँ जल बिन मीन प्यारे पानी बिन मछली ऐसे म्हारा जिया तड़फै तुझ बिन जी (३) इत नीक बन्दगी सुनो साहेब निराकार मेरा मन कीजौ जी अपना दरसन अपने दास साध को दीजौ जी (४) कह राम जी रे दासो केवल नाम धावो तो निराकार जी का दरसन पाओ जी (५) कह राम जी दासो केवल नाम भजियो जूनी संकट फेर नहीं आवो जी (६)
॥ सत सही निराकार ॥