सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
दोपहर की बाणी (रसोई)

वाणी 75

टेक: करन मतेस करै कर्त्ता जी करन मतेस

करन मतेस करै कर्त्ता जी करन मतेस (टेक) जो कुछ लिखा सोई सिर ऊपर मूर्ख मनवा क्यों डरता (१) काहे न भटके मन मेरे सुमरन करले निराकार का (२) तू मत डर पे मन मूर्ख मेरे तेरे मस्तक लेख लिखा सो करता (३) रतन, पदार्थ, लाल और हीरा ऐसे दाता हो सकता (४) तीन लोक सकल के दाता जिया जून को तू देता (५) तू दे और तू ही दिलावै तू ही दाता तू ही भुगता (६) सुजान दास दुवारे दान मांगे दान दरस का दो करता (७)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

दोपहर की बाणी (रसोई) की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम