॥ सत सही निराकार ॥
आधी रात की बाणी
वाणी 29
टेक: राम नाम चित लाओ रे मेरे जिवड़े रंगधारी से चित लाओ रे
राम नाम चित लाओ रे मेरे जिवड़े रंगधारी से चित लाओ रे (टेक) यह संसार उन्हें नहीं व्यापेगा जो निंद्रा न करेंगे उपाय रे (१) दम कदम का लेखा साहेब मांगेगा सांची सांची कलम लिखाय रे (२) जम जोरा तेरा खड़ा पुकारे जिससे साहेब निराकार लेंगे छुटायरे (३) माया ममता लोभ रे अगेड़ा खेले फांसे डार रे (४) कहै राम जी जिन केवल सुमरे साहेब निराकार के चरनों में चित लाओ रे (५)
॥ सत सही निराकार ॥