सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री हरि सिंह की बाणी

वाणी 177

टेक: मैं चाकर निराकार का लाग्या ही आया मैं चाकर तेरे नाम का लाग्या ही आया मैं चाकर तेरे भजन का

मैं चाकर निराकार का लाग्या ही आया मैं चाकर तेरे नाम का लाग्या ही आया मैं चाकर तेरे भजन का (टेक) मेहर करी जब चित्त धरा जब ही मेहराया, पिछले औगुन माफ कर चेहरा लिखवाया (१) सुरति करि असवार की ज्ञान का तुरंग बनाया, चाबक जीन लगाम सभी अन्तर से पाया (२) राम जी तेरे नाम की पकड़ी ढाल, ज्ञान का खड़ग फिराया कलजुग भाग्या जाय सत की बरती छाया (३) मूरख पत्थर पड़ा था बहुत कह समझाया, हरिसिंह फकीर साहिब का परलौ तें रे बचाया (४)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री हरि सिंह की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम