सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री हरि सिंह की बाणी

वाणी 173

टेक: मिलने की मन में है धनी से मिलने की, मिलने की मन मांहि साहेब सैं मिलने की

दोहा साधू बनना सहज है मुश्किल बनना दास। दास बना जब जानिये जब हाड़ रहे न माँस॥ मिलने की मन में है धनी से मिलने की, मिलने की मन मांहि साहेब सैं मिलने की (टेक) आठ पहर चौंसठ घड़ी दम-दम बिसरूँ नाहिं, जो दम चुकूँ भजन बिना मेरे वे दम लेखे नांहि (१) ऐसी फकीरी लालची कच्ची भगत कुमायँ, पाँच पच्चीशों बस नांहि करि करि जबरी खायँ (२) नैन, भान दोऊ चोरटे वें पर धन देख लुभायें जी, हाथन खोटे करम करे फिर पीछे पछतायँ (३) हदृय टाटी रहे कपट की वै कैसे दीन कुमंहि, मैं मेरी के जाल में पड़े-पड़े बिल्लायँ (४) पर धन कूँ अपनो गिने पर तिरीया प्रीत लगायें ताको तुलसी क्या करे वे नर नरक पड़े बिल्लायँ (५) परधन को पत्थर गिने पर तिरिया मात समान, इत ने में हरि न मिलै जाका तुलसी दास जमान (६) काया राखें तप करें जी वे नर जोत समान हरिसिंह मन समझ ले सत गुरु हदृय मांहि (७)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री हरि सिंह की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम