सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री हरि सिंह की बाणी

वाणी 174

टेक: करले नाम का सोदा कि तारण जिने वे तारे/करले भजन का सौदा कि तारन जिने वे तारे

करले नाम का सोदा कि तारण जिने वे तारे/करले भजन का सौदा कि तारन जिने वे तारे (टेक) मन का मैदान कर चौगान मैं प्यारे, याहि दिल्ल का मैदान करि चौगान में प्यारे, हस्ती, ऊँट, घोड़ा लारे लागे जांहि सारे दगडै चलै जांहि सारे (१) प्रहलाद बाधे खम्भ से नख से उदर फारे, द्रोपती का चीर बढ़ाया अखय कर डारे (२) दुनियाँ का थोता धुंद सोदा सकल पचिहारे, माया मोह की जंजीर गल में डारि कै मरे (३) तूं तो नजर भरि कैः देख सब जीव काल के चारे, तू तो द्रष्टा भीर कैः देख सब जीव काल के चारे (४) हरसिंह मस्तक लेख लिखे धुर के कलम टाली नांहि टाले (५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री हरि सिंह की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम