वाणी 176
टेक: दिल का दाग मिटाय भाई बन्दे मिलना चाहै साहेब ने, दिल के दाग मिटा भाई वन्दे मिलना चावै निराकार ने
दिल का दाग मिटाय भाई बन्दे मिलना चाहै साहेब ने, दिल के दाग मिटा भाई वन्दे मिलना चावै निराकार ने (टेक) औघट घाट बिखम की घाटी चातुर लोग चलै दिन-राती पड़ गई भूल गवाँरा ने (१) दिंल दरियाव समुद्र में बेड़ा लखना खांड़े धारा नै, गहरी नदी समुद्र में बेड़ा कौन उत्तारे पारा नै (२) भगत-जगत का पैड़ा न्यारा खबर नहीं बेदों चारा नै, मन कूँ मारि मेर कर सूधा जिवड़ा करि ले गाढ़ा नै (३) अपरम पार पार पुरसोत्तम सुमरो सत्य सही निराकार नै, लेखन हारा लिख गया लेखा करता कलम गही करताराँ नै (४) निराकार सूँ नेह लगाया छोड़ जगत जंजांरा नै, हरिसिंह फकीर साहेब का सनमुख जा दरबारा ने वो तो सीधा जा निराकारा ने (५)