वाणी 152
टेक: देखत राम हंसे सुदामा जी कूँ देखत राम हँसे
देखत राम हंसे सुदामा जी कूँ देखत राम हँसे (टेक) राम सुदामा बाल सगांती एक चट साल पढ़ै (१) बदन मलीन फटे तन कपड़ै हरि आधिन खड़े (२) मुट्ठी एक तदुंल बांधि गांठ में हरि सूँ मिलन चले (३) पकड़ि भुजा चौंकी बैठाये हँसि-हँसि बूझि लिये (४) चरण धौ चरनामृत लिया सब दर मन्दिर छिड़क दिये (५) जो-जो बूँद पड़ी धरनी पैः हीरा-लाल झड़े (६) अरब-खरब लो दरब पढ़ाये ठोकर मार चले (७) दुःख दलिद्दर क्षण में खोये हरि ने विश्वकर्मा भेज दिये (८) द्वारावती ते चले सुदामा पुर अपने आये (९) यहां तो मेरी थी टूटी सी कुटिया अब कंचन महल खड़े (१०) जहां-जहां थे तुलसी के बिरवे वहां चन्दन रुख खड़े (११) पहली डयोढ़ी पै आये हो सुदामा हस्ती घूम रहे (१२) दूजी डयोढ़ी पै आये सुदामा तारन तरन मुरारी तैयार खड़े (१३) महलन से सुत भामा निकली कहां डोले और कहाँ भटके (१४) कथैः बिहारी दास द्वारे तेरे बन्दगी यें हरि के बकसै (१५)