वाणी 183
टेक: तेरी गति पाई नहे परे परम गुरु तेरी गति पाई न परै
तेरी गति पाई नहे परे परम गुरु तेरी गति पाई न परै (टेक) कबहू जल में लोटा डूबे कबहूँ सिला तिरे (१) कबहूँ रकं न भीख मंगावे कबहूँ सिर छत्तर धरे (२) निर्धन कौन सुदामा ही तें मांगी न भीख पड़ै मेहर करी अन्तर की खोले ताहै आप सम्मान करै (३) यहाँ तो थी मेरी तनक मड़ईया अब कंचन महल करै, कुबजा हूँ ते कौन कुबरी हरि की सेज चढ़ै (४) सीता हूँ तें कौन सतवंती बन में बिजोग भरे जी जोगी कौन अधिक शंकर ते बाहू का काम छालै (५) राजा कौन बली रावन तें गर्भ ही गर्भ करे, सोरन कोट बन्या लकां का जापै हर की आन फिरै (६) एक रती कूमती करतारी हारया वाके मुख में नाय पड़ै, हरिसिंह हरि शरण आया, भव जल सहज तिरै (७)