सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
शाम की बाणी

वाणी 1

टेक: आदिल का बासी आया जी। आदिल का साहेब निराकार आए् जी

आदिल का बासी आया जी। आदिल का साहेब निराकार आए् जी। (टेक) अदली नवै रीत एक पग चौंपी सब मुख राम कहाया जी (१) तेरे शीश रुमाल और कड़े पीताम्बर रामजी ने दस में रंग दिखाया जी। (२) तुम पूरे तेरे शीश रुमाल कड़े पीताम्बर राम जी ने दस में तिलक बनाया जी। (३) तुम बिन बिलख बदन भई गोपी तुम से भले बदनियां बसूधा न दशमा रंग दिखाया जी। (४) केलंक मारन दास उभारन दास तेरा न यश गाया जी। (५) यादू राम यादिल का वासी यादू याद सकल का साहेब धुर तैं नारद मार हटाया जी। (६) चारों वेद ढूंढ़े ब्रह्मा तेरी एक कली का पार नहीं पाया जी। (७) सतयुग, त्रेता, द्वापर, धारे कलियुग से बदन छिपाया जी। (८) कह राम जी साहेब दशमें जी आये तेरा ब्रह्मा ने भेद न पाया जी। (९) कह राम जी दशमें जी आये तेरा दुनियां ने पार नहि पाया जी। (१०)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

शाम की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम