वाणी 7
टेक: मेरे मन राम नाम धियाले, भूले मन साहेब क्यों न धियाले जी
मेरे मन राम नाम धियाले, भूले मन साहेब क्यों न धियाले जी (टेक) पानी से नर पैदा किया मुड़ चरनों में शीश निवाले (१) नख सिख जोड़े तैं बन्दे रे बनाये अपने सिरजन को फरमाले (२) कागज कलम धरे घट अन्दर लिख दसमें के गुण गाले (३) शुद्ध घराँ मुख बोले तेरी बाणी तजो अभियान सवाले (४) अन्तर प्रीत मिले साहेब निराकार कर्म न तैं छिटकाले (५) राम नाम तेरी निज करी खेती बोया बीज घायले (६) दसमें मांतगी को दर्शन दिये तू पिछली कार डिगाले (७) तेरी दसमीं ज्योत मंडल प्रघट (ताके) भई, ताके बेद निशान बजाले (८) तेरी तीन सौ साठ हाट राम बरनी तू याद ले नगरे फरमाले (९) ब्रह्मा-विशनू अभिमान में बिगुचे पाछे मारे मुंड पछताले (१०) कोई बिरला सा बन्दा तेरा आनके मिलेगा और ढूँढ़ेगा खोज सवाले (११) कहे राम जी रंग रूप राम बिन विद्या फल पाले (१२) चतर सूद पोली तेरे चरना में सुमर साहिब के यश गाले (१३)