सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
शाम की बाणी

वाणी 6

टेक: है जी म्हारे राम नाम धन प्यारा, साहेब तेरा हो जी नाम सही प्यारा

है जी म्हारे राम नाम धन प्यारा, साहेब तेरा हो जी नाम सही प्यारा (टेक) ब्रह्मा-बिशनू सकल भरमाये, राम झूठा किया पसारा (१) विद्या तो बेद अजू नहीं जाने राम जी ने लिए दसमें अवतारा (२) एक बन ढूंढ़ा सकल बन ढूँढ़े निराकार जी का राह है न्यारा (३) आण देव सब झूठ की बाजी मोलू सांचा है घर थारा (४) सुन सुन वृद्ध शरण तेरी आये राम जी सही है नाम तुम्हारा (५) भूली दुनिया आण रे पुजावे साहेब सांचा है घर थारा (६) दास साध का पूरा राम जी साहेब तीन लोक में न्यारा (७) कह राम जी सुनों मेरे दासो साधो आया भाई साहेब थारा (८)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

शाम की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम