सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री राम जी साहेब की जन्म भूमि

वाणी 218

टेक: तूहीं-तूहीं तू कर मेरे जीवड़े तुहीं तूहीं तूँ कर रे

तूहीं-तूहीं तू कर मेरे जीवड़े तुहीं तूहीं तूँ कर रे (टेक) कै तो जा साहिब के द्वारे ना रहो अपने घर रे (१) रकां-बकां, रेला-बेला नाम साहिब का पढ़ि रे (२) जग का कै रहा विष करि मानो जग की झूठी करनी तज रे (३) सूतें तेग बगै तन ऊपर इलाही ते डर पग धर रे (४) राम जी साहिब चौंतरें खेलें न्या करैं से डर रे (५) समझ मन रे दास पुकारे निराकार साहिब ने भज रे (६) ''इति श्री राम जी साहेब की जन्म भूमि देश सम्पूर्णां'

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम