जन्म भूमि देश
दोहा नमों नमों गुरु देव जी, पुनें नमों बहु बार। आदि कथा महाराज की बरनू यथा बिचार॥ कबित माईक प्रपंच मान, जम्बू नाम दीप जान, तामें भरत खंड नाम खंड़न मैं जानिये तामें कुरु देश नाम खरक बराहये गाम तामें आप प्रगटे राम। भेद भर्म भानियै भार बहु बाढ़ो छिती, तामें जीव दुखी अती। कौंन विधि जांहि गति अैसी उरआनीयैं। भव सिंध देख्यो भारी कौन भाति हों हिंपारी। अैसी राम उरधारी भगती नाव ठानियें (१) दोहा भौं सागर के तिरन कूँ कीनी नव का नाम। जौ बैठे सो ही तीरे कहा पुरुष क्या बाग॥ चोपाई भौरों पीर बराही उत जा हर काली सैयद भूत। छेत्रपाल और देबी देवा इन की दूर करि सब सेवा॥ (१) या बिध भरम मिटाये सब ही निरभय नाम लखाया तब ही और सभी पाखंड छुटाये केवल हरि की शरन लगाये (२) दोहा यो मोलू प्रगट भये ज्यों निस माहिं चन्द। साध मतों प्रगट कियो दूरि किये सब फंद॥ (३) बाबा मोलू राम की बाणी अपरग्यार दास राम स्वरूप ने लिखी। पढ़ी सुनी उत्तरे पार (४) ग्रंथ के अन्त में मंगला चरण। सोरठा नमों नमों बहो बार, हरि हर जब गुरु देव कूँ मंगल रूप आपार। पार करो भव सिंधु तैं (५) तुम परसाद पोथी लिखी भये जो पूरन काम, सो मेरे हृदय बसो श्री बाबा मोलू राम (६) पांच बिखे अरूँ पांच रिपू। अज्ञान रिपू जिन जग भर मायो सो सब नाथि लिये गुरु ज्ञान सूँ याही तें नत्थन नाम कहायो, नर तन धरी उत्तम ज्ञान गहयो जिन याही ते नाम नरोत्तम पायो। तिन यह बाणी कौं ग्रंथ सुधारि कैः संचय करि पुनिता हि लिखाओ। साधु रामस्वरुप ने लिख्यो श्री दास नरोत्तम आज्ञा पायों। (१) सोरठा आप न तो इच्छा नहीं। यद्यपि श्रेष्ठा चार श्रेष्ठ में तजै आचार जो बढ़ै भूमि बहोभार। समंत ससि ग्रहः युग ग्रह फागुण मास सुभ जान। कुष्णा पच्छा चतूर्थी तिथि॥ (२) राम राम राम राम औं तत्व सत्त हरि उों ततसत् (३) समंत १६६४ तूं समंत सोलह सौ चौंसट।