सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सर्बादा साद की बाणी

वाणी 217

टेक: अजी तुम मेह बरसाईयों जी जाते सुख पावै संसार निराकार मेह बरसईयो जी

अजी तुम मेह बरसाईयों जी जाते सुख पावै संसार निराकार मेह बरसईयो जी (टेक) राजा ईन्द्र की जुड़ी कचेहड़ी बैठ सिरजन हार मंझ लोक में मेह बरसाओ खोलो धर्म किवाड़ (१) परिवा-पच्छिवा पवन चलत है बिजलियां की झमकार घटा जोड़कर कर बरसन लागा तेरी गति अपरम्पार (२) रिम-झिम, रिम-झिम, मेहा बरसै बरस्या सूधी धार मेघ माला कुँ हुकंम दिया जब कोठा भरया और क्यार (३) उठत सुमरु, बैठत सुमरु, सुमरु सांझ समार दयाल दास पै कृपा कीजै ज्यों बेड़ा लग जाये पार (४)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सर्बादा साद की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम