सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री जगदेव सूद की बाणी

वाणी 195

टेक: भव सागर देख डरी अदली भौ सागर देख डरी

भव सागर देख डरी अदली भौ सागर देख डरी (टेक) भौ सागर की झाल बगत है तेरे बन्दे ने अर्ज करी तेरे चेले ने अरज करी (१) तें मेरे कर्त्ता भली करी हैं तो मेरे साहेब भली करी है, मो बन्दे तें कुछ न सरी (२) बिन दीपक बिन तेल न बाती आये निस्तारण आप हरि (३) तेरी निर्मल ज्योति कपूर की बाती आये तारण-तिरन हरि (४) जगदेव सूद मलीन करै द्वारे बन्दगी तें मेरे कर्त्ता मो सूँ भली करी मो पापी सू कुछ ना सरी (५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री जगदेव सूद की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम