॥ सत सही निराकार ॥
श्री जगदेव सूद की बाणी
वाणी 193
टेक: साहेब नांहि जान्या ते निराकार नांहि जान्या बन्दे साहिब नांहि जान्या रे
साहेब नांहि जान्या ते निराकार नांहि जान्या बन्दे साहिब नांहि जान्या रे (टेक) कहाँ तेरा कोट अरु कहाँ मवासा लिख भेजूँ परवाना रे (१) जहाँ तहां तें पकड़ मगाऊँ भाग न सके जाना रे (२) भरी जवानी में भरमता डौले गाफिल फिरै दिवाना रे (३) दसमीं के दिन गहिर लगाऊँ नौ कूँ ना है जान्या रे (४) जगदेव सूद मलीन करै द्वारे बन्दगी गाफिल हरि न पछाणा रे तू भूल्या फिरै अयाना रे (५)
॥ सत सही निराकार ॥