सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री प्रागा साद की बाणी

वाणी 170

टेक: याद ले नगर दिखलाया अब के मोहे यादि ले नगर ले जाये जी

याद ले नगर दिखलाया अब के मोहे यादि ले नगर ले जाये जी (टेक) यादि नगँर धनी सूदि कै द्वारे मोहे धन-धन करत बिहाय (१) नन्ही-नन्ही बूंद सर सरस भीनी मोहे तारे गिन-गिन बिहाय (२) लिख-लिख पत्तियां भेजूँ साहेब निराकार कब मिलोगे प्यारे आय (३) पिछली प्रीत कहां गई मेरे साहेब मिलते सौ-सौ बार (४) प्रगट हो कै खेलो साहेब निराकार यह खलक रही हैः भरमाय (५) सोवत रैन में आये मिलौ मेरे साहिबा जागूँ मेरे ही बड़े में आनन्द बिहाय (६) जो सोऊँ चरना चित्त राखूँ जागत रहूँ मिलाया (७) रैदास साहेब मरम गुरु मेरे जिसने दिया मोहे दीन बताये (८) साध पिरागा तेरे दामन लाग्या मोहे राखो चरणों के माहीं (९)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री प्रागा साद की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम