सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री प्रागा साद की बाणी

वाणी 168

टेक: तेरे चरनों में सुरत हमारी है जी, अदली के द्वारे में सुरत हमारी है जी

तेरे चरनों में सुरत हमारी है जी, अदली के द्वारे में सुरत हमारी है जी (टेक) याद नगर तेरे सूद दुवारे, दस में जोती पूरे थारी है जी (१) तास-बास रंग-रूप द्वारे जहाँ दसमें राम औतारे है जी (२) जमीं असमान सूरत धरि थांभे पूरे आपे ही आप सूरत धारी हैं जी (३) नख धरि कै तें बसुधां मोही आप तारण तरन मुरारी है जी (४) बिन खम्भे आकास सूरत धर थाम्यों गनियर सूरति धर थंभे, ते तो आपे ही आप सूर्ति धारी है जी (५) जहां राम जी साहेब निरबान, दयाल दास प्रबल प्रगट जोत थारी है जी (६) करत पिरागा साध बन्दगी तेरी सेवक तेरा बन्दा तेरे भजन का व्यापारी है जी (७) पिरागा साद तेरे दर्शन का उम्मेदगारी है जी (८)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री प्रागा साद की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम