सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सनेहीदास जी की बाणी

वाणी 166

टेक: द्रोपत्ती टेर करी हरि सूँ द्रोपत्ती टेर करी

द्रोपत्ती टेर करी हरि सूँ द्रोपत्ती टेर करी (टेक) मो पत्नि के तुम पांचों पत्ति हो सो पत आज चली (१) होत उदास निरास सभा में दासी नगन भई (२) भीस्म-कर्ण वहां दो नूँ बैठे उन सों कुछ ना सरी (३) अम्बर टूट पड़ो सिर ऊपर फाटी क्यों न मही (४) उठ कर चिर गहा दुशासन ने मेरी सुद क्यों ना लई (५) खेलत सार हरिका पासे मुख तें अखै कही (६) पौ बारह अरूँ दाव अठारह रुकमणी की पंचकरी (७) हस्थना पुर पांडौ का खेड़ा मेरे जन पै भीड़ पड़ी (८) दास सनेही गुरु पूरे पाये चरन की आस करी (९) दोहा जब लौ जहाना चित्त में बसै, जब तक बड़ा कंगाल। लखपति हुआ तो क्या हुआ, कहा भयो भोपाल॥

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सनेहीदास जी की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम