सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सनेहीदास जी की बाणी

वाणी 165

टेक: किस बिध राखोगे राम आज मोहे किस बिध राखोगे राम

किस बिध राखोगे राम आज मोहे किस बिध राखोगे राम (टेक) पुड़की-पुड़का बैठे डाल पै भजत राम का नाम (१) निचे अहिरया सर साध रहा है ऊपर फिरै सुसान (२) निचे गिरूँ पारधी मारे उड़त कूँ मारे सुसान (३) जमीं असमान रोक लिये दोऊ है मुसकल को जान (४) नाम पुकारत साख तुम्हारी जल पै तिरे पःखान (५) चारों जुगों में भगत उभारे पूरे किये सब काम (६) पारधिया बिषीयर ने डंस लिया बाज के लाग्या बान (७) दास सनेही तेरा बृद्ध बखानैं तें अपने जन की लाज गही (८)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सनेहीदास जी की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम