राम बाण बाणी
श्री श्रीनामा लिखतमः निराकार तत्सत भगती भक्त भगवन्त गुरु चतुरनामं बपू एक। इनके पद रज बन्धन विनासे विघ्न अनेक तत सत सत निराकार नाम सही। इलाही नाम सही निराकार नाम सही॥ खंडत खंडी सिरे नाम खंडी कूके अवनाशी निराकार-निराकार ज्योति स्वरूप दसमें के धनी। अपना दावा राखिये आन का दावा दूर करिये। तेरा एक नाम सही सिरे नाम तूही एक। थानै न मानै सिरे नाम तूही एक। रूपै न काया सिरे नाम तूही एक। रूपै न रेखा सिरे नाम तूही एक। ब्रह्मा नै माया सिरे नाम तूही एक। जोग न जुगते सिरे नाम तूही एक। भोगा न भुगते सिरे नाम तू ही एक। जोगे न बाला सिरे नाम तूही एक। जन्में न कालः सिरे नाम तूही एक। बिरखे न माला सिरे नाम तूही एक। गोते न नाला सिरे नाम तूही एक। गोत न जाति सिरे नाम तू ही एक। दिन है न रात सिरे नाम तूही एक। भगते न रीति सिरे नाम तूही एक मुल्ला न मशीते सिरे नाम तूही एक। स्त्री न पुरुष सिरे नाम तूही एक। हसती न ताजी सिरे नाम तूही एक। सफेदी न स्याही सिरे नाम तूही एक। अलक की बादशाही सिरे नाम तू ही एक। बाणी तो रामजी सिरे नाम तूही एक। कथै तो रामजी सिरे नाम तू ही एक। कथः तो राम जी सिरे नाम तू ही एक॥१॥ यादू राम यादिल का वासी युग नारायण औतारे। जिन्हें एक स दाने संघारे। नौ व्याकरण अठारह पुराण पाँच बेद पंद्रह में करता। खटकड़ में शूरा औतारे। जिसने एक स दाने संघारे। जोग, जग, तप, तीरथ, बरत और पवन, पानी जिन्हें साधा। बाहाँ का मर्म किसी ने नहीं जाना। सोलह कला सम्पूर्ण प्रकट जहाँ का अन्त नहीं पाया। लाध्या हाट वाट का रंग घनेरा रंग मासे का लाया। इस दरिया में नदी घनेरी फिर भी रहा पियासा जहाँ लो ब्रिह्मा तहाँ लौ मिल रहे बहुरिन मिलन न पाये। अन्त-अन्त मिल रहेंगे सहज रहे मिलाई। सुधां की हाट चढ़ेंगे हीरा के मोल बिकाई। कहे राम जी जिन केवल पाये दासो चरन कमल चितलाई। सिरे नाम तूही एक ॥२॥ उलटी बूझे उलटी सूझे उलटे कारण होय। कह रामजी दशमें आये दासो तुम्हारी गती चिन्है न कोय, लखे न कोय। उलटी गत गोपाल की कोई नहीं सके पहिचान। राणा राजा छत्रपती भूले अपने-अपने अभिमान। सुध बुद्ध घर आये के बुद्धि दई चतर सुजान। ब्रह्म, बिश्नू, महेश के कागज पढ़े न पुराण पांच वेद निराकार के जाने सकल जहान। ब्रह्मा बिसनू महेश भूलें जैसे अर्द्ध मुख बागर झूले, ब्रह्मा दसमें को नहीं जो घर-घर मांगे अन्न छाने। कर परपंचा पेट बलावे अज सूद घरों दसमें अवतार प्रकट मारे पिछली कार। चतरसूद पोली दरबार, रामजी निराकर कहो दासो। साधो पुकार पुकार सिरे नाम तूही एक ॥३॥ दसमी लीला धार कर जोत लिया प्रकाश। सब लड़ टूटी आन देवकी, लिया निरंजन बास। धन कुल मन्दर तुम रहों धन तुम्हारे दास। एक अंधियारे मन्दर दीपक बलै बिना तेल बिन बात। करले बन्दे बन्दगी ऐसी है तेरी जात। देखत ही छिप जायेगा ज्यूं तारा प्रभात। धरती अम्बर याद दे रवि-सीस-पानी-पवन। संतन कारण तें रचे नातर कारण थे कौन। एकम एका होयेंगे कहाँ रहेंगे दास। धरती अम्बर जान दो बिनसन दो कैलास एकम एका होन दो मोह में मेरे दास। दसमें की या मेखला रूप मेख की माता मांतगी पिता धन करिख आकाश में गुरु गाड़म्बर। अमृत धार धूरी निरदले केलंक दाने संघारे। पांच बेद सिंभला नगरी सेत घोड़ा-सेत प्लान जिस चढ़ आये आप भगवान। पहरा आया शाह का धरती मांगे भोग केतें खरग संघारे। किते मारे पुटकी के रोग पर (पट्टन) कोला पुर यमुना के बिचाले राजा जम्बू का देश राजा भरत खंड का देश इतनों के बीच निराकार निरंजन अवतारे। जिन्हें जाने जिन्हें हियो खोज लहेंगे। बहुत मूंड मारेंगे। जम्बू दीपे याद बराह है जम्बू-भरत खंड याद बराहये है। राम जी याद बिराहा है निराकार साहेब कहो दासो पुकार पुकार तेरा एक नाम सही-एक सही। ॥४॥ तेरे दसों अवतार पढ़ें चित लाई बढै धर्म पाप छौ हो जाई। पढ़ते सुनते पार लग जाये। याद नगर में बड़ा मुकाम बताया धारा पास बसो तुम राम बैकुंठ द्वारे आये राम। शिमला नगरी मसीत चिनाई। काजी ब्रह्मा न लहैं दोय। एक मर्द की करनी न होय। एक मर्द का आया राज। ब्रह्मा बिष्णु का उखाड़ा काज। माने नहीं किसी की कान, प्रघट बाजते निशान। कलयुग माहीं करेंगे राज। भव सागर में तिरेंगे जहाज। दास भक्त जन उत्तरेंगे पार चतुर सूद पौली दरबार। सो पावें बैकुण्ठ द्वार। राम जी निराकार कहो बन्दे पुकार पुकार तेरा एक नाम सही। ॥५॥ अदली आदल चल आवेंगे। सौ घोड़ों की सवारी चढ़ आवेंगे। बारह कोस में सुम सेत धरावेंगे। बत्तीस हाथ का खंडग फिरावेंगे। अदली जी चांद सूरज की लाली दूर भगावेंगे। अदली जी धरती का कल्लर दूर भगावेंगे। अदली जी गऊओं का पाप दूर भगावेंगे। अदली जी जल की काई दूर भगावेंगे। अदली जी अग्नि का धुआँ दूर भगावेंगे। अदली जी जीवों का विकार दूर भगावेंगो अदली जी कलयुग की मक्खी दूर भगावेंगे। सत ही सत कहावेंगे। झूठी बाजी मार हटावेंगे। खोजेंगे सो पावेंगे। भूलेंगे सो गवावेंगे। सोना सुगंध ना होय। कुंज-खारी-नीर खीर कर रुचि में नेह कलंक अवतार जब आवेंगे। एक नाम सही तेरा सिरे नाम तूही एक॥६॥ अलख मनाऊँ नौ निधि पाऊँ। जूनी जन्म फेर नहीं आऊँ अलख साहेब तेरी साहयबी अलख अपार/काजी ब्रह्मा पंच मरे कोटि जन्मे गये चूक। अवनाशी-बिनसे नहीं और बिनसे गये सौ बार। तास, बास, रूप, राय नाम जहां का लीजै। भाग बड़े मातंगी के जाके हाथ दूध पीजिये। साद साध की सदा संगत राम जी राखियो मोहि। पांच वेद पन्द्रहवीं कला से आप साहेब आये निष्कलंक अवतार दासो साधो छिपे नहीं छिपाये। चतर सूद पोली दरबार। राम जी निराकार साहेब दासों साधो कहो पुकार-पुकार एक नाम सही तेरा सिरे नाम सही एक ॥७॥ बन्दे हक हकीदे रहिये। बन्दे गुरु मरयाद रहिये। जैसी देखी वैसी कहिए क्रूर कपटी मिले तो ताकि दो चार गाली सहीये। राम का साद मिले जिसने नाम की प्रतीत होय उससे सब अन्तर की कहिये लेखा देते साहय का पंचों में पत गहिये। काल, कला न तेरे बदले किसी ओर को दिये। बंधे जीव को साहेब छुडावे भूले दास-साद-भक्त जनों को समझावे। चतर सूद पौली दरबार राम जी निराकार साहेब बन्दे कहौ पुकार-पुकार सही नाम तू ही एक ॥८॥ आदि-आदि आये याद नगरे युग-युग आये तो आवत ही मन भाये। तेरे नाम को आधार हम तेरे नाम के चेरे। अबके बक्सो साहेब मेरे। सतयुग, त्रेता, द्वापर धारे। अब कलयुग तारन की बार। अपने जान सदा निस्तारे अब राखन की थारी बार। अमृत दूध राम तेरी भेंट, दास मिलन का राह मिला, परम गुरु दिया अभय पद गुरु को बचना लागे पांव। चरणों लाग्या संसय भागा दिया राम दीन बताई दीन दिहाड़े राम ने दूध पिया गुरु अपने हाथ दुहाई। नाम की भेंट नाम की प्रतीत दसमें के धनी अपना दावा राखिये आन का दावा दूर करिये। जैसे पूत कपूत की हो पिता ने लाज/शरण पड़े निस्तारिये वहां गहो महाराज तू दाता जग मंगता। किस पै मांगे भीख सभी भिखारी नाम के तू दाता जगदीश। सत गुरु दाता गाईये शीस निवाय निवाय। दासो तुम्हारे काम धेंन भूलो को देंगे दीन बताय। चतर सूद पौली दरबान राम जी निराकार साहेब बन्दे कहो प्रकार पुकार। तेरा एक नाम सही सिरे नाम तू ही एक ॥९॥ भक्त प्रतिज्ञा राखियो, दया, गरीब निवाज। भव सागर के तिरन को मैं सुमरू तोहे आन। जो कल दूजी मैं भंजू तो कल दूजी होये। तेरी दया दृष्टि से सो जन उत्तरे पार। मैं खड़ा मंझधार में मोहे उत्तारो पार। मैं परबस आधीन हूँ, बिको तुम्हारी साक। मोह मत बिसारियो दया गरीब निवाज ज्यों जाने त्यों निभाइये निष्कंलक महाराज। चतर सूद पौली दरबार रामजी निराकार साहेब दासो साधो कहो पुकार पुकार। सही निराकार सिरे नाम तू ही एक। (१०) ॥ अथः श्री श्रीनाम सम्पूर्ण ॥