सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥

दोहे

गुरु गोविन्द को वन्दना होवे बारम्बार। तीन काल के सन्त जनो तुम्हें प्रणाम हमार। गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागू पाय। बलिहारी गुरु आपनो जिन गोविन्द दियो बताय। सत गुरु दाता मोहे में गुण नहीं तुम गुण भरे जहान ओगण हारी की बिनती सुनियों गरीब निवाज। जाग जाग गुरु जागियो सोते हो उठ जाग। हमसे निपट गरीब की गुरु प्रतिज्ञा धारे। हे गुरु मुझ दास पै कृपा करियो आप मैं प्रबल आदीन हूँ गुरु करता थारे चरणों का जाप जी। साधु बनना सहज है, मुश्किल बनना दास। दास बना जब जानिये जब हाड रहे न मास। हे साहेब निराकार तू सब तेरे इकतार इस भौ सागर संसार से गुरु मेरी नाव लगा दो पार।

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम