॥ सत सही निराकार ॥
हरि सिंह का रेखता
वाणी 185
टेक: राम नाम का सांचा सौदा झूठा जगत समाजा है
राम नाम का सांचा सौदा झूठा जगत समाजा है (टेक) आया है सब कोई जायेगा चार दिना का साजा है (१) आया है सो सब कोई जायेगा क्या रईयत कया राजा है (२) एक न कै तो कोट दर्ब है एकन कै शेर न नाजा है, ए चलै हस्थी असवारी आगे बाजैं बाजा हैः (३) एकन कै नंगे पैर शीस पर बौझा है उन के खोटे भाग हैं, खोटे कर्म किये थे पिछले झूठे बन्द निवाजा है (४) कलूकाल मांतिगी पहरै साहेब राखै लाजा है (५) हरिसिंह फकीर साहेब का गाम पोपड़ा ताजा है (६)
॥ सत सही निराकार ॥