वाणी 159
टेक: ज्यों जाने त्यों निरबाह सरण तेरी ज्यों जाने त्यों निरभा शरण तेरी
ज्यों जाने त्यों निरबाह सरण तेरी ज्यों जाने त्यों निरभा शरण तेरी (टेक) नदियां गहरी नाव जोजरी खड़ो पुकारूँ मझधार (१) सुनि सुनि वृध शरण तेरी आयो मोकूँ भौ जल पार उतार (२) तजि अभिमान नाम निज सुमरों भव जल उत्तरौ पार (३) खंभ फाड़ हिरनाकुश मारा लिया प्रहलाद उभार (४) जौ भर सूंड रही जल ऊपर डूबत राखे गजराज़ (५) पाचों पंड़ों जलन तें उभारे राखे खम्भ उखार (६) द्रोपती चीर असुर गह खिंच्चों दियो चीर बढ़ाय (७) खींचत चीर अखय कर दिया बैठ रहा झक मार (८) पूत-कपूत होत ही आये कबहूँ न माया कुमाय (९) जा दिन माया कुमाई हो, मिली हैं जमीन असमान (१०) खान दास करै दवारे बन्दगी केवल नाम अधार (११)