सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री अमरसा दास की बाणी

वाणी 157

टेक: एक परबल ज्योति तेरी आई साहेब निराकार परबल ज्योति तेरी आई जी

एक परबल ज्योति तेरी आई साहेब निराकार परबल ज्योति तेरी आई जी (टेक) याद नगर इस शुद्ध द्वारे आये मरद इलाई साहेब (१) तेरे हैं तो तेरे दामन लागे तें और खलक भरमाई साहेब (२) घने दिना तैं तेरी आस करत हैं, तूं अब क्यों ना होय साहय साहेब (३) दास साध पर सदा सहाई तें अब क्यों ढ़ील लगाई साहेब (४) चौकी तो चौकी तेरा नेजा फिरत हैः आप ते आप मिलाई साहेब निराकार (५) दवारे आये पालकी बैठे देवी ते जूड़ महगाई साहेब (६) सो ही दिन कहते सोई दिन आये; अब बारियाँ तेरी आई साहेब निराकार (६) सो ही दिन कहते सोई दिन आये, अब बारियाँ तेरी आई साहेब निराकार (७) दास करै अमरसा दवारे बन्दगी तेरे बन्दे न बन्दगी फरमाई साहेब निराकार (८)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम