बिहारी दास का दोहा
साधु जन के संग तै उपजत दृढ बैराग। जा बिन कोट जतन तै मिट जा तन के दाग॥ विद्या ज्ञान, बैराग तप, कर्म भक्ति हठ जोग। बढ़ै गुण घटै तृष्णा का यह रोग॥ जिसके संग छिन एक तै जो फल सुकरत होय। बिन सत्संग जन्म घर, सो फल होय न कोय॥ सत्संगति से होत है, ज्ञान मुक्ति बैराग। सब गुण प्रतीत तै होय जानै वत्स बड़े भाग॥ सत्संग बिना बहुत कल्प करि, अब तक उपज्या नहीं ज्ञान। सो प्रगट सहज ही, सत्संगति के माही॥ दृढ़ भक्ति सत्संग से, होय राम की जाण। बस कर राखो सबको सद्गुण सम्पत्ति खानि साधु जन के संग तै उपजत दृढ़ बैराग। जा बिन कोटि जतन करत है, मिटे न मन का दाग॥ सहज सिन्धु उमंग कै, रत्तन पाने जाय। भागहीन भर मुट्ठी को, कुसंग तै खाली आय॥ बिन सत्संग भूले फिरै, धाम मुकाम ना पाय। कहां से जाई कहां उतरे, लुटा मानो जाय॥ साधु जनके संग में कभी ना खता खाय। मारग पूछना ना पड़ै, सहज परम पद पाय॥ गंगा, जमना, सरस्वती, तीर्थ गुरु तीर्थराज। तीरथ कर तीरथ सभी, सम नहीं सत्य समाज॥ सत्संगति से होत है, हर का निर्मल ज्ञान। जा विन कोटि जतन कर, मिटै नहीं मोह का अज्ञान॥ चक्कर बज्जर की धार है, कटै न मोह की फाँसी। सत्संग तै सहज ही, बन्ध होत है नासी॥ सत्संगति तै मुक्त है, सुरग भोग के पान। सो सम कैसे होयगा, सत्संगति के हाथ॥ कुसंग के छिन एक तै, होय सिद्धि का नास। मच्छ क्रीड़ा को देख कै, सो भवर पचास॥ बन्द्य रूप बन्धन करि, तृष्णा सो जानि। तृष्णा कर सब ते बान्ध्यो, बन्ध्यों स्वयं विषय के बिन माही। बिन तृष्णा नर मुक्त है, बन्ध कहीं नांहि॥ ज्ञान मुक्ति बैराग जो, कैसे प्राप्ति होय। या का उत्तर बताईये, संसय रहे न कोय॥ मुक्त युक्ति गुरु देव जूं भासे मुक्ति विशेष। तृष्णा रूपी बांध कै, संसय रहे न कलेश॥ प्राप्त होय बैराग की मैं कैसे पाऊ ज्ञान। मुक्त होय कै कहो मेरे से क्रपानिधान॥ तात मुक्त जो चाहिए, विखै विषय विसार। क्षमा दया सन्तोष सत ये अमृत धार॥ भून भनीर अगन और पवन ये तीनों नहीं होय सुन तात। इन का साक्षी, चेतन रुप। चेतन स्वरुप आत्म जानो मुक्ति स्वरूप॥ ''दोहा'' जब ही जाबै शिष्य तु प्रगट देह तूँ नाहीं। चित्त विसरात और शान्ति सुख बन्धन मुक्ति छिण माहीं॥ तू तो बरणा श्याम तै, नयारा साक्षी सदा अखंड। उजारो इस ते हो सकैं, न्यू हो जान। सुखी होय सुत ऐसे मान॥ सुख-दुःख धर्म ये तीनों नहीं आने जान। तू करता नहीं भोगता, सदा मुक्ति सुख खान॥ सबका साक्षी तू सदा मुक्ति सुख मान। न्यू ही बन्धन में फंस्यो, माने आन। महा तृष्णा ऐसे डस्यो सो अहंकार अभिमान। आत्म अकरये ये जान्यो, उठ सुधा कर पान॥ एक सोहंग ज्ञान धन निश्चय अग्नि समान। यह सभी बन जार कै सुखी होय न्यूं जान॥ जा में कल्पना विषय जूं रज्जू में अहि मान। सौ तू परमान्नद है, बोध रूप सुख खान॥ मुक्ति मान सौ मुक्त है, बन्ध बन्ध ही सब कोय। या में कुछ नहीं, मति जैसी गति होय॥ सब का आत्मा साक्षी, चित रूप पूर्ण मुक्ति स्वरूप। ना कुछ भयो आया ना कुछ गया। इस भ्रम से संसार भयो॥ अचंल अखंड बिचारों, बोध रूप आत्म उधारो। है अभ्यास बृथा जानो, भर्म से मैं मेरी का मानो॥ देह मान वे फाँसी विशाल, जिस से तु बन्ध्या बहु काल। यह निज बोध खड्ग सिम्भालों, ताको काट मुक्टि होय रहो विशाल॥ तत्व निरंजन सन्त प्रकाशो। क्रिया रहित तू सदा उदासी॥ पुण्य चाहत समाधि मन धरो। ये ही तो को बन्धन कस्यो॥ निरपक्ष निरलेय है अति अगाध चन्द रुप। तात अखंड तरण को आप जान अनुप॥ निराकार निश्चल सदा मिथ्या सभी अकार। जिनको यह उपदेश है, सो भयो भवसागर पार॥ बाहर भीतर रहा फंसा जू घट में आकाश। नित्य निरन्तर ब्रह्मयों सब जग भून विनास॥ चिन्ता मणी मिली बढ़ा काम दुःख मिला कल्पवृक्ष की छांय। जो चाहे चित ते तो न मिटी मिले कुछ भी नाय॥ सर्व लाभ की अवधि है जग में परम सन्तोष बिन सन्तोष ना मिटत है, चित्त चाहना दोष॥ सब पायो पायो नहीं कुछ बिन सन्तोष। बिन पायो पायो सभी जो मन पायो सन्तोष॥ तृष्णा अगन को घी भला विषय का योग। इससे बढ़त है, मिटेन तृष्णा रोग॥ तो लाभ बड़ी हानि। जिन पाया तृष्णा मिटी, सब लाभ दूर हो हानि। जो धातु के खाये ते, भूख अति बढ जाय। इस अर्थ के लाभ तैं, बढ़े तृष्णा हाय॥ सौ खायो खायो नही जूं भूख मिटत न कोय। सो पायो पायो नहीं, तृष्णा दूर न होय॥ भूख प्यास की जड़ करै, जूँ अमृत का पान। तो सन्तोष पाया तैं, तो तृष्णा की हान॥ और लाभ सो लाभ, नहीं और लाभ बड़ा सन्तोष। जिस कै मिले तृष्णा मिटै, सब दोषों का दोष॥ खुशी छोटी तृष्णा बड़ी, यह अब सांची जान। तृष्णावान जगत मैं, मानो चींटी समान॥ चींटी सब सूंघत फिरै, जहां तहां मुख बाय। वृथा अर्थ की शंका करो न्यूँ सबसे मांगन जाय॥ अल्प प्रापत तुछ हान तैं, हर्ष दुःखी अति होय। चींटी तृष्णावान जन, ताते अल्प जीव दोय॥ बुद्धि तृष्णावान नर लाभ दिखाई देय। सन्तोष जन सिधं में, ज्यूँ चींटी थाह न लेह॥ पढ़त धन सन्तोष है, मुर्ख धन सब और। सन्तोष धन पाय तै, मिटत है मन की दौड़॥ तृष्णा बान दरिद्र है, सन्तुष्ट महा धनवान। सब सम्पत्ति को सेवते, है तृष्णा दरिद्र की खान। भुख तन की तनकसी, मन की भूख महान॥ जगत विभव ना मिटै, मेटत इमरत पान॥ सन्तोष मृरत पान है, तृष्णा भूख मिट जाये। फेर माया को देख कै, कभु न मन ललचाय॥ जाके जाकी चाहना, बाकी रुचि वहां होय। रुचि से खट्टा मिठ्ठो लग, ऐसे अर्थ उल्टा जाये॥ भले भले गुणवान के, गुण के फल सन्तोष। बिन सन्तोष सोभा नहीं, गुण गृहस्थ चाहना दोस॥ पूर्ण चन्द्रमा सोहे नहीं, राह छाया कर मुक्त। तैसे गुण सोवै नहीं, तृष्णा बिन मुक्त॥ ''श्री बिहारी दास का दोहा सम्पूर्णम्''